Wednesday, 22 April 2020

हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति
बच्चों के रचनात्मक एवं शैक्षिक विकास को समर्पित संस्था है
आप सभी को सूचित किया जाता है कि सोशल डिस्टैनसिंग को फोलो करते हुए हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति बच्चों के लिए एक Slogan Writing Competition का आयोजन करवा रही है इस कापंटिशन का Topic है Corona Virus (Covind - 19)
इसमें बच्चों को A4 साइज पेपर पर स्लोगन लिखना है और हमारी संस्था की Mail ID : hbkessngo@gmail.com पर सेंड करना है यह कंपटीशन 20 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक रहेगा इसका रिजल्ट हम 10 मई 2020 को अपनी Web Site : www.hbkess.blogspot.in, Facebook Page, Whatup, LinkedIn, Twitter and Instagram Page पर शेयर करेंगे इसमें जितने भी बच्चे Participate करेंगे उनको संस्था की तरफ से एक online Certificate Issue होगा
सरकार के नियमों का पालन करते हुए
घर पर रहे हैं सुरक्षित रहे
धन्यवाद
हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति
हरिद्वार

Tuesday, 21 April 2020


Coronavirus India: कोरोना से लड़ाई में अब तक अव्वल भारत, इस मामले में दुनिया के दूसरे देशों से है आगे


कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के दूसरे देश से भारत हर मोर्चे पर आगे रहा है। प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोरोना के मरीजों की संख्या के हिसाब से देखें तो भारत पश्चिमी देशों से पीछे है। अगर कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी होने का हिसाब लगाया जाए तो भारत में पश्चिमी देशों की तुलना में ज्यादा वक्त लग रहा है। भारत में कोरोना के टेस्ट कम होने का आरोप भले लगाया जाता हो, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि भारत में 24 टेस्ट करने पर एक मरीज मिल रहा है। जबकि अमेरिका में 5 टेस्ट में ही एक मरीज मिल रहा है।

Monday, 20 April 2020

CORONA VIRUS (COVID19) की फाइट में हमारी संस्था हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति हमेशा से ही उन लोगों को सहयोग कर रही है जो लोग इस कठिन परिस्थिति में अपनी जीविका चलाने में असमर्थ है उन लोगों ने इन कठिन परिस्थितियों में भी अपना सयमं बना रखा है आज संस्था की तरफ से उन लोगों को कुछ धन राशि वितरण की गई है जिससे कि वह रोज होने वाले जरूरी खर्चों में उनका उपयोग कर सकें क्योंकि सरकार और और दूसरी संस्थाएं अपने अपने तरीके से भोजन प्राप्त करा रही हैं हमारे संस्था ने यह सोचा कि कुछ धनराशि इकट्ठा करके उन परिवारों को दिया जाए जिससे कि वह अपनी रोजमर्रा की जरूरते पूरी कर सकें
सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद
हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति
( कर दिखाओ कुछ ऐसा कि दुनिया बनना चाहे तुम्हारे जैसा)

हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति अपने समस्त सदस्यों की तरफ से इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों और असहाय लोगों को हर संभव सहायता प्राप्त करा रही है जिसमें उनके स्वास्थ्य से लेकर मेडिसिन बांटी जा रही है साथ में उनके खाने पीने का ध्यान रखा जा रहा हैं और तो और इस मुश्किल घड़ी में उनको कपड़े, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर छोटी-छोटी चीजें संस्था की तरफ से प्रदान की जा रही है हमारा उद्देश्य है इस कठिन घड़ी में हम सभी को एक साथ मिलकर इस कोरोना का भगाना है और साथ में उन गरीब परिवारों का भी ध्यान रखना है जिनको दो वक्त की रोटी कपड़े और दूसरी आवश्यक सामग्री नहीं मिल रही है संस्था ने यह कदम उठाया है और आगे बढ़ के लोगों की सहायता कर रही है संस्था के सभी सदस्य यह ध्यान रख रहे हैं की सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए अपने ही निवास के आसपास के स्थानों पर जहां गरीब तबके के लोग रह रहे हैं उन सभी को हर तरीके की सुविधाएं प्राप्त हो
संस्था अब सरकार के साथ बातचीत भी कर रही है कि हम मिलकर भी काम कर सकें
संस्था का मानना यह भी है की समाज मैं सक्षम लोग भी सामने आए और वह अपने अपने तरीके से अपने अपने निकट क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करें जिससे कोई बच्चा व बुजुर्ग लोग भूखे पेट ना सोए हैं
एक छोटी सी कविता
फेंक रहे हो जो तुम खाना क्योंकि,
आज रोटी थोड़ी सूखी है,
थोड़ी इज्जत से फेकना साहिब,
मेरी बेटी कल से भूखी है
धन्यवाद
अखिलेंद्र प्रताप सिंह
अध्यक्ष
हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति
सभी सदस्यों का धन्यवाद इन कठिन
परिस्थितियों में भी उन्होंने हमारा साथ दिया