Monday, 13 July 2020


ज्ञान यदि हमारी शंकाओं, हमारे संकटों का निवारण करता है तो कभी-कभी वही ज्ञान हमारी शंकाओं और संकटों का कारण भी होता है।
इसलिए कठिन समय में हमें ज्ञान की अपेक्षा विवेक का आश्रय लेना चाहिए, हमारा साहस भी जिन समस्याओं का समाधान नही दे सकता उन समस्याओं का समाधान श्रद्धा और समर्पण से हमें प्राप्त हो जाता है।


Sunday, 12 July 2020


Congratulation To Sounava Datta From Hooghly, Kolkata. He is Win 1st Prize Cash 1000/- and Certificate 
                    (Pita Ka Naman Competition).
Hunar Bal Kalyan Evam Sewa Samiti, Haridwar



Wednesday, 1 July 2020

01/July/2020 World Doctor Day

01/July/2020 World Doctor Day
हमारी संस्था का काम है लोगों को जागरूक करना,
डॉक्टर एक ऐसा इंसान होता हैं, जो इंसान के रूप में भगवान् होता हैं, हमें कौनसी भी बीमारी या रोग हो जाये तो हम सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं, इसलिए डॉक्टरों के सन्मान में 1 जुलाई को हम सब “राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस – National Doctors’ Day” मनाते। आज हम डॉक्टर दिवस पर कुछ कोट्स – Doctors day Quotes लाये हैं। आपको जरुर पसंद आयेंगें।
डॉक्टर्स को “धरती का भगवान” माना जाता है, क्योंकि भगवान के बाद डॉक्टर ही किसी भी व्यक्ति को नया जन्म देता है और किसी भी व्यक्ति की जिंदगी के प्रति उम्मीद जगाता है। डॉक्टर न सिर्फ मनुष्य के जन्म होने में मद्द करता है, बल्कि वह किसी व्यक्ति को मृत्यु से भी बचाता है।
डॉक्टर लोगों को दवाई लेने से ज्यादा खुद का ख्याल रखने और खुद के जीवन से प्यार करना सिखाते हैं। वहीं माता-पिता के बाद एक डॉक्टर ही होते हैं जो हमारी जिंदगी की बेहद ईमानदारी और निस्वार्थ ख्याल रखते हैं।
इसलिए डॉक्टरों के महत्व को समझने के लिए एवं डॉक्टर्स के जीवन बचाने के प्रति त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए हमारे भारत देश में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे कई और देशों द्धारा भी अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है।
हुनर बाल कल्याण एवं सेवा समिति हरिद्वार